Xiaomi India Mi Scholarship : Registration | Eligibility | Scholarship Amount
Mi Scholarship 2020 : आज हम Mi स्कॉलरशिप प्रोग्राम के बारे में बात कर रहे हैं जो xiaomi India द्वारा लॉन्च किया गया है। इस योजना का केंद्र समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से जुड़े छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।जिन छात्रों ने अपनी 10 वीं / 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं उत्तीर्ण की हैं, जो कक्षा 11 वीं और 12 वीं या स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में भाग ले रहे हैं, वे इस योजना के तहत आवेदन करने के लिए पात्र हैं। आज इस लेख में हम आपको xiaomi India Mi scholarship के बारे में पूरी जानकारी साझा करेंगे। इस योजना की पात्रता मापदंड ,आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारी आज आपको इस आर्टिकल के माध्यम से प्राप्त होगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाने के लिए इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी को प्राप्त करना चाहते हैं।तो हमारे आज के इस आर्टिकल को अंत तक ध्यान पूर्वक जरूर पढ़ें। जैसा कि आप सभी जानते ही हैं कि xiaomi India स्मार्टफोन लैपटॉप तथा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की एक सबसे प्रसिद्ध ब्रांड है। आपके दिमाग में अनेकों प्रश्न आ रहे होंगे।आवेदन करने से पहले हम आप से यह अन...